Please enable javascript.खतरागुजरातजांचकबूतरशक,...जब कबूतर ने उड़ाई गुजरात पुलिस की नींद - Pigeon with a chip lands in Gujarat, sparks fear - Navbharat Times

...जब कबूतर ने उड़ाई गुजरात पुलिस की नींद

भाषा | 28 Mar 2015, 3:45 am
Subscribe

गुजरात पुलिस प्रदेश के समुद्र तट पर एक कबूतर को देखकर उस समय हरकत में आ गई जब पक्षी पर एक चिप लगा...

pigeon with a chip lands in gujarat sparks fear
...जब कबूतर ने उड़ाई गुजरात पुलिस की नींद
नई दिल्ली

गुजरात पुलिस प्रदेश के समुद्र तट पर एक कबूतर को देखकर उस समय हरकत में आ गई जब पक्षी पर एक चिप लगा और उसके पंखों पर अरबी भाषा में ‘रसूल-अल-अल्लाह’ लिखा पाया गया। इस संबंध में तुरंत केंद्रीय गृहमंत्रालय को भी आगाह किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गुजरात सरकार ने एक संदेश में केन्द्रीय गृह मंत्रालय को इस घटना से अवगत करा दिया है।


कबूतर को पहली बार 20 मार्च को सलाया एस्सार जेट्टी से करीब पांच समुद्री मील दूर देखा गया। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में इस जेट्टी का निर्माण चल रहा है। जेट्टी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों में से एक ने देखा कि कबूतर के एक पंजे में इलेक्ट्रॉनिक चिप है, तो दूसरे में बंधे छल्ले पर ‘28733’ लिखा हुआ है।

कबूतर के पंखों पर अरबी भाषा में ‘रसूल-अल-अल्लाह’ और चिप पर ‘बेंजिंग डुअल’ लिखा हुआ है। जेट्टी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने अगले दिन इसकी सूचना तटरक्षक बल को दी और आगे की जांच के लिए कबूतर उन्हें सौंप दिया। तटरक्षक ने दो दिन बाद स्थानीय पुलिस को सूचित कर प्राथमिकी दर्ज करवाई। जिला पुलिस ने कबूतर के पंजों से चिप और छल्ला दोनों निकाल कर उन्हें गांधीनगर स्थित फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

वन विभाग के अधिकारी भी बुलाए गए

गुजरात वन विभाग के अधिकारियों को भी इस कबूतर पर जानकारी पाने के लिए बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक इस प्रजाति के कबूतर उत्तर भारत में मिलते हैं और विदेशों, विशेष तौर से खाड़ी देशों में इनका इस्तेमाल ‘कबूतर दौड़’ में होता है। जांच में पता चला है कि ‘बेंजिंग डूअल’ शब्द का उपयोग कुछ अन्य देशों में कबूतरों की दौड़ के लिए भी होता है।

गुजरात पुलिस की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि कबूतर किसी जहाज से उड़ा होगा और गलती से भटकते हुए पेयजल की तलाश में सलाया एस्सार जेट्टी पहुंच गया। हांलाकि कोई भी खतरा मोल नही लेने के लिहाज से गुजरात सरकार ने इसकी पूरी सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय को दे दी है।

खबर को अंग्रेजी में पढ़ें- Pigeon with a chip lands in Gujarat, sparks security fear
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर